Ajmer News: तिलाना गांव में भगवान भी नहीं सुरक्षित! एक ही रात 3 मंदिरों में चोरी

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के तिलाना गांव के तीन मंदिरों—तेजाजी, यादे माता और बालाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने रात में धावा बोलकर दान पेटियां, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और पूजा सामग्री चुरा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Ajmer News: तिलाना गांव में भगवान भी नहीं सुरक्षित! एक ही रात 3 मंदिरों में चोरी
Image Credit: ajmer mandir choriSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ऐसा ही कुछ यहां के तिलाना गांव में देखने को मिला है. जहां पर अज्ञात चोरों ने तिलाना गांव स्थित मंदिरों मे धावा बोलकर मंदिर के दान पात्र से नगदी और कीमती आभूषण चुरा लिए. जिसका मुदकमा सदर पुलिस थाना मे दर्ज करवाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलाना निवासी बालाजी मंदिर पुजारी गोविन्द वैष्णव ने सदर पुलिस थाना को रिपोर्ट दी कि ग्राम तिलाना में तेजाजी, यादेमाता, तिलाना देवरा बालाजी मन्दिर मे मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने तीन मंदिरों की दान पेटी व सोने चांदी के आभूषण व अन्य सामान ताला तोड़कर चुराकर ले गये.

रिपोर्ट में क्या लिखवाया?
पुजारी के द्वारा लिखवाई गई रिपोर्ट के अनुसार तेजाजी महाराज मंदिर से मुकुट, चांदी का छत्र, पीथल व ताम्बा दीपक, झालर, टोकरी, बरतन, दान पेटी तोड़ी ओर श्री यादे मंदिर से चांदी का छत्र, नथ सोने मंगलसूत्र, तिलक सोने का, चांदी की पाजेब, दान पेटी, कपडा का बंडल, साफा व बर्तन, झालर, टोकरी एव तिलाना देवरा पर बालाजी मंदिर से दान पेटी, कलश पीथल, चांदी का मुकुट, तिलक व हार सोने का, झालर टोकरी, दीपक, थाल, बाल्टी स्टील कपडा साफा,16 हजार रुपए चोरी करके ले गए. आरोपियों ने बालाजी मंदिर के कैमरे तोड़कर चोरी की है. सदर पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें अजमेर की एक और खबर
वहीं राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट श्रीनगर पुलिस थाना अंतर्गत गांव मोडी के घने जंगलों में विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ा जखीरा पकड़ा. आबकारी विभाग की टीम को देखते ही विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बनाने का मास्टरमाइंड आरोपी गुजराती लाल पुत्र रामलाल जाट मौके से फरार होने में सफल हो गया. लेकिन मौके से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतले ढक्कन विभिन्न ब्रांड के लेवल स्पिरिट आदि जब्त कर ली गई.

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन में हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन में अनाधिकृत रूप से आने वाली मदिरा और अवैध शराब की कसीदगी, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही के उद्देश्य से विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान आबकारी जॉन अजमेर के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम डेलू, उपायुक्त विजय जोशी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी विकास शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास एवं आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी और प्रहराधिकारी श्रीचंद ने मोडी गांव के जंगल में एक रिहाईसी मकान में दबिश दी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author