भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही और हर तरफ लूट मचा रखी है- गोविंद सिंह डोटासरा

Rajasthan Politics: पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा शनिवार को जयपुर से जोधपुर जाने के दौरान कुछ देर के लिए ब्यावर रूके थे, जहां पर जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही और हर तरफ लूट मचा रखी है- गोविंद सिंह डोटासरा
Image Credit:

Rajasthan Politics: राजस्थान के पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा शनिवार को जयपुर से जोधपुर जाने के दौरान कुछ देर के लिए ब्यावर रूके थे, जहां पर जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. डोटासरा के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी थे.

इस दौरान ब्यावर में कांग्रेस संगठन में एकजुटता नहीं होने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि ब्यावर संगठन एकजुट है और एकजुट होकर ही नगर निकाय चुनावों में भाजपा को शिकस्त देगा. अलग-अलग जगह पर हो रहे स्वागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन कहां खड़ा है यह मुद्दा नहीं है, जिसको जहां पर सुविधा मिली है वो संगठन पदाधिकारियों के साथ खड़ा है.

डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार वर्तमान में संविधान तथा लोकतंत्र की हत्या कर रही है. भाजपा की सरकार ने हर तरफ लूट मचा रखी है. सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है. भाजपा के कार्यकर्ताओं की ही सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है. सरकार पर ब्यूरोक्रेसी हावी हो रही है, लेकिन हम चुप नहीं बैठने वाले हैं. भाजपा की इस लूट का जमकर विरोध कर रहे हैं.

भाजपा सरकार को सबक सिखाने तथा इनके द्वारा मचाई जा रही लूट से आमजन को अवगत कराने के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. डोटासरा उन्होंने कहा कि ब्यावर नया जिला है. मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं और शीघ्र ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी.

पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा तथा नेता प्रतिपक्ष के ब्यावर पहुंचने पर सबसे पहले पीपलाज टोल नाके पर कपासन प्रभारी आशिषपाल पदावत, जिला प्रवक्ता अजय शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ईशिका जैन, राजेंद्र ओस्तवाल तथा मेघराज बोहरा के नेतृत्व में दोनों नेताओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया.

इस दौरान उपस्थित सभी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. स्वागत सत्कार के दौरान पप्पू पदावत, पूर्व सभापति शांति डाबला तथा शोभा चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh