बहुचर्चित संजू सैनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी पति की Girlfriend ने रची थी साजिश

Rajasthan Crime: अजमेर जिले में किशनगढ़ के बहुचर्चित संजू सैनी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कातिल पति की प्रेमिका शिवाजी नगर निवासी 25 वर्षीय रितु सैनी को गिरफ्तार किया है.

बहुचर्चित संजू सैनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी पति की Girlfriend ने रची थी साजिश
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के अजमेर जिले में किशनगढ़ के बहुचर्चित संजू सैनी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कातिल पति की प्रेमिका शिवाजी नगर निवासी 25 वर्षीय रितु सैनी को गिरफ्तार किया है.

अनुसंधान में सामने आया कि रितु सैनी आरोपी पति रोहित सैनी के साथ मिलकर साजिश में शामिल थी. रितु लगातार रोहित पर पति को छोड़ने का दबाव डाल रही थी, जिसके चलते बाद में पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया. रितु सैनी तलाकशुदा है उसका एक बच्चा भी है.

Add Zee News as a Preferred Source

कातिल पति रोहित सैनी और रितु के बीच सोशल साइट्स के जरिए बातचीत हुआ करती थी. क्योंकि इनके रिश्तों को लेकर घरवालों से आए दिन झगड़ा होता था. वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमिका रितु हिरासत से गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार के निर्देशन में हुई.

सीओ ग्रामीण उमेश गौतम की सुपरविजन और थाना प्रभारी भीकाराम काला के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इससे पहले पुलिस आरोपी पति रोहित माली, सहयोगी रवि मेघवाल को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं एक नाबालिग भी निरुद्ध किया जा चुका है. पुलिस की जांच से स्पष्ट हुआ है कि साजिश रचने में प्रेमिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

जोधपुर शहर के नाईयों की बगेची के पास एक मकान की अचानक बालकनी गिरने से दुर्घटना घटित हुई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई. मकान के बाहर चार दुकानें बनी हुई थी, जिसकी बालकानी अचानक गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

हालांकि मकान मालिक का कहना है कि मकान नया बना है, जबकि मौका स्थिति के अनुसार मकान पुराना होने की वजह से बालकानी नीचे गिर गई. इस घटना में दुकान के बाहर रखी 20 से 25 साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना के बाद जेसीबी मशीन को बुलाकर तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. बारिश के बाद जो पुराने एवं जर्जर मकान है उनका सर्वे कर निगम को नोटिस जारी करने थे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है. ऐसे में शहर में इस तरह के हादसे कभी भी घटित हो सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.