&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: हजयात्रा-2025,मुकद्दस सफर से वतन वापसी होने पर हाजियों के परिजनों में उत्साह देखा गया. हाजियों की आठवीं फ्लाईट जद्दा (सउदी अरब) से जयपुर एयर इंडिया एक्सप्रेस IX3066 सुबह 8.00 बजे जयपुर पहुंची. हजयात्रा से 158 हाजियों में जिसमें 75 महिलाएं और 81 पुरुष 2 बच्चे भी शामिल किया.
हजयात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलें जोधपुर, फलौदी, डीडवाना, नागौर, बाड़मेर के हाजी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे. सभी हाजी हजयात्रा सम्पन्न कर स्वदेश लौटने पर परिजनों में उत्साह और राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबुसूफ़ियान चौहान की ओर से हाजियों को गुलाब का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया.
जयपुर एयरपोर्ट पर हाजियों के परिवारजनों के ठहरने हेतु छाया-पानी की व्यवस्था की गई. हजयात्रा से हाजियों की फ्लाइट 29 जून तक वतन वापसी रहेगी. एयरपोर्ट पर स्वयंसेवक नादिर अली और मोहम्मद जाहिर अपनी हाजियो को सेवा दिन रात दे रहे हैं.
हाजियो ने इस बार हज कमेटी और एयरपोर्ट प्रशासन की और से व्यवस्था की गई. उन्होनें कहा कि उन्हें इस बार किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ा इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया, साथ ही हाजियो ने स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी अबुसुफियान चौहान के कार्य की भी सराहना की.
वहीं दूसरे मामले में किशनगढ़ शहर में देर रात एक बड़ी डकैती की वारदात ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी. मदनगंज थाना क्षेत्र की अग्रवाल कॉलोनी में स्थित आनंद अग्रवाल के घर को 9 बदमाशों ने निशाना बनाया. रसोई की खिड़की का एंगल काटकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने कमरे में सो रहे दंपति को बाहर से बंद कर दिया और बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर ले जाकर लाखों के आभूषण और नगदी लूट ली.
वारदात के बाद जब बदमाश फरार हुए तो बुजुर्ग महिला ने दरवाजा खोलकर पड़ोसियों को सूचना दी. देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मदनगंज सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए.
घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार हो रही चोरियों और डकैती के बाद भी पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा क्यों नहीं कर सकी? रात की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं - क्या गश्त केवल कागज़ों पर हो रही है?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!