जल संरक्षण अभियान के तहत PHED की ओर से शुरू हुई जल वाटिकाएं

Rajasthan News: ब्यावर जिले में प्रदेशभर में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत आमजन को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की और से तीन अस्थाई जल वाटिकाएं लगाई गई हैं.

जल संरक्षण अभियान के तहत PHED की ओर से शुरू हुई जल वाटिकाएं

Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर जिले में प्रदेशभर में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत आमजन को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की और से तीन अस्थाई जल वाटिकाएं लगाई गई हैं. यह तीनों जल वाटिकाएं शहर के चांग गेट, रोडवेज बस स्टैण्ड तथा रेलवे स्टेशन पर संचालित की जाएगी. जहां पर यात्रियों तथा आमजन को शीतल जल मिलेगा.

विभाग की और से शुक्रवार को शहर के चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर जल वाटिका उदघाटन हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक शंकरसिंह रावत, जिला कलेक्टर डा. महेंद्र खडगावत, एसपी श्यामसिंह, सीएमएचओ डा. संजय गहलोत तथा पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संपत्त लाल जीनगर आदि ने शिरकत की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद मेवाड़ का महिलाओं ने मंगल कलश के साथ माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान जिला कलेक्टर डा. खडगावत, एसपी श्यामसिंह तथा विधायक शंकरसिंह रावत ने भी सांसद मेवाड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने फीता काटकर जल वाटिका का उदघाटन कर आमजन के लिए समर्पित किया.

इस दौरान जन स्वास्स्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की और से एक स्टाल लगाकर आमजन को ठंडा शरबत भी पिलाया गया. जल वाटिका शुभारंभ के मौके पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पीएचईडी विभाग की ओर से शुरू की गई जल वाटिका के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विभाग के इस प्रयास से भीषण गर्मी में आमजन को राहत मिलेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Dilip Chouhan

Trending news