अजमेर के पुष्कर में पलट गई यात्रियों भरी बस, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा इलाका

Ajmer News: राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर के समीप ग्राम किशनपुरा मोड़ पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. गोविंदगढ़ से नियमित रूप से सवारियां लेकर पुष्कर की ओर आ रही एक निजी बस पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय बस में मजदूरों सहित स्थानीय यात्री सवार थे. बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अजमेर के पुष्कर में पलट गई यात्रियों भरी बस, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा इलाका
Image Credit: Pushkar News

Pushkar News: पुष्कर के समीप ग्राम किशनपुरा मोड़ पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. गोविंदगढ़ से नियमित रूप से सवारियां लेकर पुष्कर की ओर आ रही एक निजी बस पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के समय बस में मजदूरों सहित स्थानीय यात्री सवार थे. बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे कई यात्री उसके नीचे दब गए जबकि कुछ लोग शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास करते नजर आए. घटना की सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

घायलों को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं
हादसे में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल पुष्कर पहुंचाया गया, जहां 20 से अधिक घायलों का उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रेफर किया गया है.

बस अनियंत्रित होकर पलट गई
पुष्कर थाने के एएसआई छीतरमल वैष्णव ने बताया कि निजी बस गोविंदगढ़ से पुष्कर की ओर आ रही थी. जैसे ही बस किशनपुरा मोड़ पर पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल यात्रियों में किशनपुरा, गोविंदगढ़, नांद, पिचोलिया और लेसवा गांवों के निवासी शामिल हैं, जो अपने दैनिक कार्यों के लिए यात्रा कर रहे थे.


यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े
गौरतलब है कि किशनपुरा मोड़ पर हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है. इससे पहले भी इसी स्थान पर एक गंभीर दुर्घटना हो चुकी है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस मोड़ की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर, संकेतक और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है.

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More