Rajasthan News: प्रदर्शन नहीं, परीक्षा जरूरी! RPSC ने विरोध को बताया प्रायोजित

Rajasthan News: आरपीएससी ने स्पष्ट किया कि स्कूल लेक्चरर व सहायक आचार्य परीक्षा-2024 तय समय पर ही होगी. प्रेस वार्ता में आयोग अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने जानकारी दी.

Rajasthan News: प्रदर्शन नहीं, परीक्षा जरूरी! RPSC ने विरोध को बताया प्रायोजित

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से स्कूल लेक्चरर एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा- 2024 तथा सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा परीक्षा निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी. गुरुवार को आरपीएससी ने प्रेस वार्ता कर यह जाहिर कर दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास मेहता और मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता शामिल रहे.

अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने कहा कि स्कूल लेक्चरर एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 स्कूल व्याख्याता के लिए है, जबकि यूजीसी नेट एक पात्रता परीक्षा है, जो कॉलेज व्याख्याता के लिए आवश्यक होती है. यूजीसी द्वारा प्रतिवर्ष जून एवं दिसंबर में दो बार नेट पात्रता परीक्षा आयोजित की जाती है. आयोग द्वारा नेट पात्रता से संबंधित सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा के पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी और साक्षात्कार अगले साल जून महीने में होंगे.

अध्यक्ष ने कहा कि जो अभ्यर्थी जून में यूजीसी नेट परीक्षा नहीं दे पाएंगे वह दिसंबर में दे सकते हैं, क्योंकि सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा के पदों के लिए उन्हें प्रमाण पत्र की आवश्यकता अगले साल जून महीने में इंटरव्यू के दौरान होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अध्यक्ष ने बताया कि प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 की तारीख आरपीएससी ने पिछले साल दिसंबर महीने में घोषित कर दी थी. इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम 26 मई को जारी किया गया, जबकि यूजीसी ने नेट परीक्षा की तिथि 16 अप्रैल को घोषित की थी और विषय वार विस्तृत कार्यक्रम 6 जून को जारी किया.

उन्होंने कहा कि प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 के 24 विषयों में से महज तीन विषय राजनीतिक विज्ञान, संस्कृत एवं समाजशास्त्र यूजीसी नेट परीक्षा के विषयों की परीक्षा के क्लेश कर रहा है. तीनों विषय में 5 लाख 83 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत है, जबकि यूजीसी नेट में शामिल होने वाले तीन विषयों के अभ्यर्थियों की संख्या बहुत कम है. यदि यह परीक्षा स्थगित की गई तो इसका आयोजन 6 माह बाद ही किया जा सकेगा, लेकिन राज्य सरकार और आयोग की प्राथमिकता बेरोजगारों को जल्द नौकरी देने की है. यह एक लिखित परीक्षा है, इसके बाद कोई इंटरव्यू इस परीक्षा में शामिल नहीं है. यह परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी नौकरी के लिए पात्र होंगे. परीक्षा आगे बढ़ाने पर उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

आयोग अध्यक्ष ने कहा जो लोग परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वह प्रदर्शन प्रायोजित है. उन्हें परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए आयोग ग्रीवेंस पोर्टल पर महत्व तीन ईमेल ही प्राप्त हुए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा पूर्ण निश्चित कैलेंडर कार्यक्रम के अनुसार ही की जाएगी.

रिपोर्टर- अभिजीत दवे

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news