Beawar News : श्री वीर तेजा मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- लोकल फॉर वोकल जरूरी

Veer Teja Ji Fair : ब्यावर में तेजाजी मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि तेजा जी महाराज ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा लगा दिया. शेखावत ने कहा की मेलों के माध्यम से लोकल फोर वोकल मंत्र को ताकत मिलती है.

Beawar News : श्री वीर तेजा मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत, बोले- लोकल फॉर वोकल जरूरी
Image Credit: Beawar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Gajendra Singh Shekhawat : ब्यावर नगर परिषद ओर से सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन पर ब्यावर के ऐतिहासिक श्री वीर तेजा मेले के तहत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ मौजूद रही. इस मौके पर विधायक शंकर सिंह रावत, कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक खेता खान के साथ आये कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई. इस दौरान खेता खान ने से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जमकर दर्शकों की तालियां बटोरीं. इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से मंचासीन अतिथियों का साफा पहनाकर श्री वीर तेजाजी महाराज का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया.

विधायक शंकर सिंह रावत और पूर्व सभापति नरेश कनोजिया के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 121 किलो फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान पूरा मच श्री वीर तेजाजी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि श्री वीर तेजा जी का ऐतिहासिक मेला दशको से ब्यावर की पहचान है.

उन्होंन ने कहा कि वीर तेजा जी महाराज सरीखे राजस्थान में अनेक महापुरूष हुए, जिन्होने इस भारत की सांस्कृति को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. उन्होंन कहा कि तेजा जी अपने वचन के पक्के थे ,उन्होने गौ रक्षा के लिए हसंते-हंसते अपने वचन को निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया.

उन्होंने कहा की तेजाजी महाराज ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा लगा दिया. शेखावत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अगर किसी विषय पर दे रहे है, तो वो केवल स्वदेशी का मंत्र है. उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से लोकल फोर वोकल जो कल्पना है, जो छोटी छोटी चीजें -जो घरेलू उत्पाद के रूप में बनाई गई, उनसे खरीद कर उनके बारे में बात करें ताकि उनको अधिकाधिक अर्थव्यवस्था का विकेंद्रीकरण हो सके.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने उपस्थित सभी दर्शकों श्री वीर तेजा मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब यहां त्याग के देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की जयंती मना रहे है. उन्होंने कहा कि तेजी महाराज का जो सबको साथ लेकर चलने वाले संस्कार है, वो हमें याद रखना चाहिए नहीं तो, लोग आज के समय में अपनी जड़ों और पूर्वजों तक को भूल जाते है. कार्यक्रम को विधायक रावत ने भी संबोधित किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More