&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bewar News : ब्यावर नगर परिषद की ओर से आयोजित श्री वीर तेजा मेले के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया. सुभाष उद्यान के राठी पवेलियन पर सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा द्वारा भजन संध्या में श्री वीर तेजाजी महाराज के चरणों में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई.
छोटू सिंह रावणा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी तो राठी पवेलियन में मौजूद श्रोता भाव विभोर होकर झूमने लगे. कार्यक्रम का शुभारंभ श्रवण गिरी ने गणेश वंदना के साथ किया. जिसके बाद छोटू सिंह रावणा ने तेजाजी महाराज, सांवलिया सेठ और बालाजी महाराज के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को परवान चढाया.
श्री वीर तेजा मेले के अंतिम दिन विपक्ष यानी कांग्रेस जन का सम्मान हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजसमंद सांसद प्रत्याशी डॉक्टर दामोदर प्रसाद गुर्जर, पूर्व पीसीसी सचिव पारस पंच सहित कांग्रेस पूर्व पार्षद सहित ब्लाक के पदाधिकारियों का श्री वीर तेजाजी का दुप्पटा साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया.
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस की ओर से कलेक्टर कमल राम मीना, एसडीएम दिव्यांश सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों का भी सम्मान किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ दामोदर गुर्जर ने कहा कि ब्यावर का श्री वीर तेजा मेला ऐतिहासिक मेला है, हमने श्री वीर तेजाजी के गाथा को जाना है वह वचन के पक्के थे और उन्होंने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का त्याग किया. उन्होंने श्री वीर तेजाजी महाराज से ब्यावर जिले के विकास और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की.
पूर्व पीसीसी सचिव पारस पंच ने कहा कि ब्यावर के दो मेले प्रदेश में ही नहीं वरन देश में प्रसिद्ध है, एक तो ब्यावर का ऐतिहासिक श्री वीर तेजा मेला और दूसरा बादशाह मेला जिसे देखने के लिए देश प्रदेश से लोग आते है. कार्यक्रम में एसपी रतन सिंह राठौड़, सीइओ डॉ गोपाल लाल मीणा, मेला अधिकारी मनोज शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!