&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों के साथ उनियारा पहुंचे, जहां उन्होंने उनियारा में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
इस दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भारी बारिश से परेशान गरीब असहाय लोगों और गाड़िया लुहार के परिवारों को राशन किट का वितरण भी किया.
सांसद ने इस दौरान गाड़िया लुहार समाज के परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा की जल्द ही गाड़िया लुहार के पक्के मकानों का सपना भी पूरा होगा, सरकार उन्हें पक्के घर जल्द देगी.
साथ ही कार्यक्रम के दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान से की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम का ही रूप हैं.
यह बात सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि आज पूरा विश्व मन रहा है. जौनापुरिया ने यह भी कहा कि अमित शाह लक्ष्मण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर देश को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ददेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन गया है.
कौन हैं सुखबीर सिंह जौनापुरिया?
सुखबीर सिंह जौनापुरिया एक भारतीय राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं, जो 2014 से 2024 तक लोकसभा सदस्य रहे और गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट समूह के मालिक हैं. उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन हरियाणा विधानसभा के एक निर्दलीय सदस्य के रूप में शुरू किया और 2004 से 2009 तक सोहना निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.
वहीं, इसके बाद 2014 में, वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा , जिसमें उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराया. उन्होंने 2019 के चुनावों में पूर्व कैबिनेट मंत्री नमो नारायण मीणा को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं TONK News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!