Ajmer News: अजमेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 268 चिन्हित अतिक्रमण पर कार्रवाई, डीएम के आदेश के बाद शुरू हुआ मेगा ऑपरेशन

Ajmer News: अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ मेगा ऑपरेशन शुरू! 268 चिन्हित अतिक्रमण हटाए जाएंगे. प्रशासन ने कानून के अनुसार कार्रवाई का दावा किया है.

Ajmer News: अजमेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 268 चिन्हित अतिक्रमण पर कार्रवाई, डीएम के आदेश के बाद शुरू हुआ मेगा ऑपरेशन
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: अजमेर के तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ मेगा ऑपरेशन शुरू हुआ है. कलेक्टर लोक बंधु ने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं. क्षेत्र को 6 सेक्टर में विभाजित कर डेढ़ दर्जन कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. वन विभाग, प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस के कार्मिक भी मौजूद हैं.

इस कार्रवाई में 268 चिन्हित अतिक्रमण हटाए जाएंगे. मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. यह अजमेर में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई है. प्रशासन का दावा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह से कानून के अनुसार की जाएगी. तारागढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

शेर की तारागढ़ पहाड़ियों पर वन विभाग की जमीन पर सालों से काबिज अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ आज प्रशासन में जबरदस्त कार्रवाई की. अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ऐतिहासिक तारागढ़ दुर्ग के रास्ते पर हुए अतिक्रमण पर वन विभाग का स्वामित्व है.

200 से ज्यादा अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ जिला प्रशासन पुलिस वन विभाग सिविल डिफेंस सहित विभिन्न एजेंटीयों के 1500 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे.. इस दौरान बड़ी संख्या में उन अतिक्रमण को घोषित किया गया जो इस मार्ग पर अस्थाई रूप से केबिन लगाकर काम कर रहे थे

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं