अंधविश्वास बना काल! सांप ने काटा तो इलाज की जगह कराया झाड़-फूंक, टीचर की मौत

Tonk News: राजस्थान के टोंक में सरकारी शिक्षक को सांप ने डसा लिया. परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय देवता के थान पर 4 घंटे झाड़-फूंक कराते रहे. देर से अस्पताल पहुंचने पर शिक्षक की मौत हो गई.

अंधविश्वास बना काल! सांप ने काटा तो इलाज की जगह कराया झाड़-फूंक, टीचर की मौत
Image Credit: Tonk NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के बड़ोली गांव में सांप के काटने से एक टीचर की मौत ही गई. घटना के समय टीचर सोमवार रात घर पर चारपाई पर सो रहा था. उस समय पैर की उंगली में सांप ने काट लिया. परिजन पहले उन्हें देवता के थान पर ले गए, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार सुबह दूनी अस्पताल लाए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक टीचर रामवतार मीणा (33) सीतापुरा पंचायत मुख्यालय की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोस्टेड था.

पैर पर काटा था सांप
हैड कॉन्स्टेबल बद्री लाल चौधरी ने बताया कि दूनी थाना क्षेत्र के बडोली गांव निवासी रामावतार मीणा (33) पुत्र हजारीलाल मीणा सोमवार रात को घर पर सो रहा था. इस दौरान रात करीब 3 बजे टीचर में दाएं पैर की उंगली में सांप काट लिया. अचानक काटने से हुए दर्द से टीचर जोर से चिल्लाया. इस पर परिजन जाग गए और दौड़ कर टीचर के पास गए. पास में नजर आए सांप को मार दिया. टीचर कुछ ही देर में बेहोश हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

तबीयत बिगड़ती रही तो अस्पताल ले गए
बाद में परिजन उसे गांव के देवता के थान पर ले गए. जहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. फिर समय बीतने के साथ उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी. फिर परिजन उसे मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दूनी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसका चेकअप करके मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बाद में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा.

पिता की एक्सीडेंट में हो चुकी मौत
मृतक सीतापुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था. मृतक के दो लड़कियां है. मृतक अध्यापक के पिता का भी करीब 15 साल पहले बूंदी जिले के नैनवां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से ट्रोली के नीचे दबकर मौत हो गई थी. सरपंच प्रतिनिधि धनपाल सैनी ने बताया कि मृतक के चाचा ने थाने में सांप के काटने से अध्यापक की मौत का मामला दर्ज कराया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More