&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: राजस्थान के टोंक MCH अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ और अस्पताल में इंटरनशिप के लिए आई छात्रा उमेमा के बीच हिजाब पहनने की बात हो लेकर हुए विवाद का वीडियो अब जिले भर के तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में लेडी डॉक्टर स्टूडेंट को हिजाब पहनकर अस्पताल में नहीं आने की बात कह रही है जबकि स्टूडेंट हिजाब उतारने से मना कर रही है. इस विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद टोंक के मुस्लिम समाज और कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने भी वीडियो में लेडी डॉक्टर द्वारा की जा रही बातचीत और स्टूडेंट से जबरदस्ती उसका हिजाब उतरवाने की बात को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.
कांग्रेस नेता और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों ने आज MCH अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया से मुलाकात करते हुए मामले में लेडी डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. इस दौरान शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव भी मय पुलिस बल के मौके पर मौजूद रहे.
मामले मे मिडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने लेडी डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय और कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
वहीं, मामले में अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विनोद परवेरिया ने उच्च अधिकारयों को प्रकरण से अवगत कराने के साथ ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है. मामले में कोतवाल भंवर लाल वैष्णव का कहना है कि जो वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है, उसकी जांच की जा रही है.
साथ ही उन्होंने कहा है कि पुलिस की साइबर सेल ऐसे तमाम मामलों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. किसी भी तरह की विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी उन्होंने चेतावनी दी है. हालांकि वायरल वीडियो की जी राजस्थान पुष्टि नहीं करता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!