रामपाल जाट का सरकार पर हमला, 6 अक्टूबर को जयपुर में किसान हुंकार रैली की घोषणा

Tonk News: टोंक में किसान महापंचायत अध्यक्ष रामपाल जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार की किसान-नीतियों की आलोचना की. उन्होंने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी पर सवाल उठाए और उनके 'अकेले रह जाने' वाले बयान पर चुटकी ली. 

रामपाल जाट का सरकार पर हमला, 6 अक्टूबर को जयपुर में किसान हुंकार रैली की घोषणा
Image Credit: Tonk News

Tonk News: राष्ट्रीय किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट आज टोंक पहुंचे, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित महासचिव अकबर खान के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.
इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा और आगामी 6 अक्टूबर को जयपुर में होने वाली 'किसान हुंकार रैली' की जानकारी दी.

किसानों की बदहाली पर सवाल
रामपाल जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे किसी भी पार्टी से हो, किसान सिर्फ उनके भाषणों में होते हैं, जमीनी स्तर पर नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को न फसल का दाम मिल रहा है, न सिंचाई के लिए पानी, और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

किरोड़ी लाल मीणा पर तीखा बयान कसते नकली खाद के गोदामों पर की गई छापेमारी को लेकर कहा कि मिलावटखोर सामने आए हैं, लेकिन उन पर क्या कार्रवाई हुई, यह किसी से छुपा नहीं है.

मंत्री के 'मैं अकेला रह गया' बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इतना लंबा राजनीतिक अनुभव होने के बावजूद अगर वो संघर्ष करने वाला दूसरा नेता तैयार नहीं कर पाए, तो यह सोचने की बात है.

सरकार को चुनौती देते रामपाल जाट ने कहा कि अगर सरकार का कोई भी विधायक या मंत्री किसान रैली में आना चाहता है, तो एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून के समर्थन पत्र के साथ आए.

6 अक्टूबर को जयपुर में हुंकार रैली
किसान महापंचायत 6 अक्टूबर को जयपुर में 'किसान हुंकार रैली' आयोजित करेगी. राज्यभर से हजारों किसान शामिल होंगे. सरकार से फसल का पूरा दाम, सिंचाई का पानी और युवाओं को रोजगार की मांग की जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान और युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी भी उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author