Tonk: एक तालाब को लेकर भिड़े दो गांव, महिला-पुरुष एक-दूसरे के खिलाफ लाठी लेकर खड़े!

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के लांबा गांव में तालाब को लेकर दो गांवों के बीच जमकर लड़ाई चल रही है. इस दौरान महिला-पुरुष एक-दूसरे के खिलाफ लाठी लेकर खड़े हैं. 
 

Tonk: एक तालाब को लेकर भिड़े दो गांव, महिला-पुरुष एक-दूसरे के खिलाफ लाठी लेकर खड़े!
Image Credit: Tonk News

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले के लांबा गांव का प्राचीन तालाब दो गांवों के बीच अखाड़ा बन गया है. एक ओर जहां परासिया गांव के लोग तालाब की ऊंचाई को कम करवाने के लिए पंचायत भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं.
वही, दूसरी ओर लाम्बा ओर छापरिया सहित कुछ गांव के लोग टोंक कलेक्ट्रेट पर जाकर सरकार और प्रसाशन से मांग कर रहे है कि 1986 में जिस तालाब की चादर का निर्माण हुआ था, उसे बरकरार रखा जाए.

टोंक के मेहंदवास पुलिस थाना क्षेत्र के लांबा गांव का प्राचीन तालाब इन दिनों कानून व्यवस्था के हिसाब से भी महत्वपूर्ण हो गया है. गांव के तालाब पर दो गांवो के लोग तालाब की पाल की ऊंचाई कम करने को लेकर विरोध में खड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, कई बार जैसे ही तालाब की ऊंचाई कम करने की आहट होती है, महिलाएं तक हाथों में लाठिया लेकर तालाब की सुरक्षा करती नजर आती हैं. इसको लेकर लांबा पंचायत के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण कहते है कि तालाब के पानी भराव के कारण उनकी जमीने पानी मे डूब गई हैं इसलिए तालाब की ऊंचाई कम की जानी चाहिए. वहीं, जिला प्रसाशन का कहना है कि दोनों पक्षो के ज्ञापन मिले हैं, हमने सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी है.
लांबा गांव में कुछ लोग तालाब की ऊंचाई को लेकर यह कह रहे हैं कि तालाब के पानी में उनकी जमीने डूबी हुई हैं. इस लिए तालाब की ऊंचाई को कम करवाने को लेकर धरने पर बैठे हैं.

वहीं, ग्राम पंचायत लांबा तालाब की चादर नीचे करवाने के विरोध में ग्राम छापरिया की ढाणी के ग्राम वासियों ने तालाब की चादर पर बैठकर धरना दिया. सभी ग्रामवासियों का कहना है कि अगर कल आपकी चादर दो फीट नीचे होती है, तो छापुरिया की ढाणी में बहुत बड़ी जनहानि हो जाएगी. अभी छपरिया की ढाणी में आने-जाने की सुविधा नहीं है, जब चादर चलती है, ग्राम का निकलना दुश्वार हो जाता है और कुछ लोग फिर भी उसे चादर को 2 फीट नीचे करवाने के लिए कल पंचायत में बैठकर धरना दिए.

सभी ग्राम वासियों का कहना है कि हम चादर को नीचे नहीं होने देंगे. आजाद फोर्स के जिलाध्यक्ष प्रधान लांबा ने कहा कि अगर चादर 2 फीट नीचे करते हैं, तो हम कलेक्टरी पर धरना देंगे और बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे. सभी ग्राम वासियों का कहना है कि हम चादर को नीचे नहीं होने देंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More