Rajasthan Crime: दादा की दरिंदगी! घर में बहु और मासूम पोतों को अकेला देख किया जानलेवा हमला

Tonk News: राजस्थान के टोंक में संपत्ति विवाद ने खौफनाक रूप ले ली. दादा ने बहु और तीन मासूम पोतों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे चारों घायल हो गए. फिलहाल, सभी इलाज चल रहा है.

Rajasthan Crime: दादा की दरिंदगी! घर में बहु और मासूम पोतों को अकेला देख किया जानलेवा हमला

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले के कोतवाली थाना इलाके के गुलज़ार बाग कॉलोनी में सम्पति के मामूली विवाद को लेकर एक दादा ने सम्पति के मामूली से विवाद को लेकर अपने ही बेटे के तीन मासूम बेटों और बहु पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. दादा के हमले में घायल तीन मासूम बच्चों सहित बहु के सिर में गहरी चोटें आई है. चारों घायलों को सआदत अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस आरोपी हमला वर दादा हफ़ीज को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि सम्पति को लेकर चल रहे विवाद से भड़के आरोपी ने बहु फायज़ा और 3 साल के मासूम पोते शाद, 2 साल के मासूम सऊद और 4 साल के मासूम बच्चे सालिक को घर में अकेला पाकर जानलेवा हमला बोल दिया. घायल बहु ने बचने के लिए कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दादा धारदार हथियार लेकर कमरे में घुसा और वार कर चारों को बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल बहु खून से लहूलुहान हालात में चीखती पुकारती बाहर आई. आसपास पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी. पड़ोसियों की मदद से चारों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के बाद सभी को जयपुर रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी सीओ राजेश विद्यार्थी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Rajsamand New: बहुचर्चित शेर सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित शेर सिंह हत्याकांड मामले में आज एक अहम मोड़ आया. मुख्य आरोपी रामसिंह की पीसी रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. कांकरोली पुलिस ने मामले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार ‘कूंट’ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया था कि शेर सिंह की पत्नी ने अपने प्रेमी रामसिंह के साथ मिलकर इस जघन्य हत्या की साजिश रची थी और शेर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. ऐसे में कांकरोली थाना पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news