Tonk News: टोंक में धर्मांतरण बिल के खिलाफ विरोध, आवाम-ए-टोंक ने की बिल वापस लेने की मांग

Tonk News: टोंक जिले में प्रस्तावित धर्मांतरण बिल के खिलाफ विरोध तेज! शनिवार को आवाम-ए-टोंक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम रामरतन सौंकरिया को सीएम नाम ज्ञापन सौंपा.

Tonk News: टोंक में धर्मांतरण बिल के खिलाफ विरोध, आवाम-ए-टोंक ने की बिल वापस लेने की मांग
Image Credit: Tonk News

Tonk News: टोंक जिले में प्रस्तावित धर्मांतरण बिल को लेकर विरोध तेज हो गया है. शनिवार को सामाजिक संगठन आवाम-ए-टोंक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम रामरतन सौंकरिया को एक ज्ञापन सौंपा.

इस दौरान संगठन का नेतृत्व एडवोकेट काशिफ जुबेरी ने किया. ज्ञापन में मांग की गई कि धर्मांतरण संबंधी प्रस्तावित कानून संविधान के मूल अधिकारों के खिलाफ है और इसे तुरंत वापस लिया जाए. एडवोकेट जुबेरी ने कहा कि "दो वयस्क लोगों के बीच शादी और धर्म अपनाने का फैसला पूरी तरह व्यक्तिगत होता है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसमें राज्य या किसी अधिकारी का हस्तक्षेप करना संविधान के राइट टू प्राइवेसी (निजता के अधिकार) का उल्लंघन है."उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कानून के तहत धर्म परिवर्तन करने से पहले व्यक्ति को 60 दिन पहले संबंधित अधिकारी को सूचना देनी होगी, जो न केवल असंवैधानिक है, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता पर भी सीधा प्रहार है.

जुबेरी ने इसे एक "अश्वगंधानी" कानून करार देते हुए कहा कि धर्म और आस्था किसी की निजी पसंद है, और कोई भी नागरिक चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो या ईसाई, किसी को भी अपनी आस्था की सूचना देने के लिए बाध्य नहीं हो सकता.आवाम-ए-टोंक ने मुख्यमंत्री से अपील की कि यह बिल वापस लिया जाए और संविधान की गरिमा को बरकरार रखा जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More