&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने सभी थानाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और पुलिस उप अधीक्षक रामचन्द्र चौधरी के सुपरविजन में, पीसांगन थाना अधिकारी प्रहलाद सहाय की टीम को बड़ी सफलता मिली.
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह को धर दबोचा. इस गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने चोरी किए गए तीन ट्रैक्टर और बोलेरो वाहन बरामद कर लिए हैं.
पकड़े गए आरोपियों में जगदीश गुर्जर भी शामिल है, जो तीन थानों का स्थाई वारंटी है और जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी रात के समय सुनसान इलाकों में रैकी कर ट्रैक्टर चोरी करते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों में आगे बेच देते थे. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से वारदातों को अंजाम दे रहा था और अब इनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएसएस भी जोड़ी गई है.
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ किया है कि जिले में बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा.
अजमेर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!