&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer Accident News: किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 53 वर्षीय महबूब बंजारा की मौत हो गई. हादसा तोलामाल गांव के पास हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार महबूब बंजारा अपनी पत्नी और बेटे के साथ तिलोनिया गांव जा रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत जीवीके एंबुलेंस की मदद से राजकीय वाई एन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
मृतक महबूब बंजारा बड़ा गांव इस्लामपुर, डिग्गी, टोंक के रहने वाले थे. वे तिलोनिया गांव में खेती-बाड़ी का काम करने जा रहे थे. हादसे में उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं. हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. महबूब की मौत से परिवार पर गहरा दुख छा गया है.
सड़क हादसों पर बढ़ी चिंता
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार बढ़ती रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही से हादसों का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है. इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पढ़ें अजमेर की एक और खबर
अजमेर में बारिश का कहर, खाना खा रहे थे बुजुर्ग दंपति, भराकर गिरा मकान और....
Ajmer News: मूसलाधार बरसात लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. ग्राम पंचायत स्यार के बागरिया ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास एक दो मंजिला मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था. लगातार बरसात के चलते बेसमेंट में पानी भरने से मकान भर भरा कर गिर गया, जिसके चलते पास के कच्चे मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपति खाना खाते समय नीचे दब गए.
तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग दंपति को मलबे से बाहर निकाल कर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी भेजा. यहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तवर ने मौके पर पटवारी गिरदावर और ग्राम सेवक को भेजते हुए रिपोर्ट तलब की है. वहीं, तहसीलदार बंटी राजपूत केकड़ी अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी ली.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!