&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक कॉलोनी के लोग भारी संकट में आ गए. अचानक आए पानी ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया. घरों में घुटनों तक पानी भर गया. लोगों का घरेलू सामान बह गया और कई परिवारों को मजबूरी में अपने ही घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा.
कॉलोनीवासियों ने भारी मन से अपनी पीड़ा सुनाई. किसी का राशन खराब हो गया, किसी की किताबें और फर्नीचर बर्बाद हो गए, तो किसी की मेहनत की जमा-पूंजी पानी में बह गई. इस कठिन घड़ी में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे.
उन्होंने खुद टूटी पाल तक जाकर स्थिति का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों की व्यथा को ध्यान से सुना. देवनानी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के आगे कभी-कभी सभी संसाधन कम पड़ जाते हैं, लेकिन जनता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर हर प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाई जाएगी और टूटी पाल की मरम्मत का स्थायी काम शुरू किया जाएगा. देवनानी ने साफ कहा कि जनता के हर दुख में शासन-प्रशासन उनके साथ है. किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पाल की मजबूती और संरचना पर विशेषज्ञों की टीम जल्द काम करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की. स्वास्तिक कॉलोनी के लोग अब सरकार और प्रशासन की त्वरित मदद की आस लगाए बैठे हैं, ताकि उनकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!