&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Ajmer News: देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन हाजी शकील शैफी ने अजमेर शरीफ दरगाह में शुक्राने की चादर पेश की. इस अवसर पर उनके साथ उनका पूरा दल मौजूद रहा, जिन्होंने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की ओर से यह चादर चढ़ाई.
यह आयोजन देश में एकता और सौहार्द के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, जो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं के अनुरूप है. हाजी शकील शैफी के नेतृत्व में यह चादर पेश की.
इस दौरान, शैफी ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की जीत को देश की प्रगति और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा, "सीपी राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना राष्ट्रीय एकता और विकास के लिए एक सकारात्मक संदेश है. उनकी जीत देश के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेगी." इस अवसर पर उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह पर देश की खुशहाली और शांति के लिए दुआएं भी मांगीं.
चादर चढ़ाने के बाद हाजी शकील शैफी और उनका दल ऑल इंडिया सज्जादानशीन काउंसिल के कार्यालय पहुंचे, जहां काउंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी.
उन्होंने कहा, राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति के रूप में चयन देश के लिए गर्व का विषय है. उनकी अनुभवी नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय विचारधारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को और मजबूत करेगी. सैयद नसीरुद्दीन ने इस अवसर पर एकता और शांति का संदेश देते हुए कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाएं हमें समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!