&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर के सिंधी कॉलोनी बिजयनगर में किराए के मकान में रह रही एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूल गई, जिसके चलते महिला की मौत हो गई. सूचना पर मृतक महिला की बहन भी बिजयनगर राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंची. वहीं, सूचना पर बिजयनगर पुलिस के दिवान शेरसिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बिजयनगर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक महिला सीमा नायक निवासी मोटरास हाल निवासी सिंधी कॉलोनी बिजयनगर में किराए के मकान में रहती थी. मृतक महिला की बहन रुसीला नायक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बहन का पति नौरत आए दिन मेरी बहन से लड़ाई झगड़ा करता था और आज उसके बेटे और मोबाइल को भी लेकर चला गया, जिसको लेकर ही मेरी बहन ने फांसी लगा ली है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Jhunjhunu News: युवक को नग्न कर बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल
झुंझुनू के गुढ़ागौड़जी कस्बे के पास धौलाखेड़ा गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को न केवल बेहोशी की हालत में पीटा गया बल्कि यह सब क्रूर वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया. घटना में आरोपियों ने युवक को शराब की ठेके से अपहरण कर रामपुरा के एक होटल में ले जाकर मारपीट की. इसके बाद उसे नग्न हालत में नदी किनारे ले जाकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया. युवक की बेहोशी की हालत में उसे रात में गांव के बस स्टैंड पर छोड़ दिया गया.
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे पूरे जिले में रोष व्याप्त है. पीड़ित धौलाखेड़ा निवासी महेश दूधवाले ने घटना की शिकायत थाना गुढ़ागौड़जी में दर्ज करवाई है. दूधवाले ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके जेब से पांच हजार रुपए भी निकाल लिए. स्थानीय जी मीडिया ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ग्रामीणों की ओर से प्राथमिकी और आरोपी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!