यूथ कांग्रेस का अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज में उग्र प्रदर्शन, गेट पर चढ़कर फूंके टायर

Ajmer Engineering College: अजमेर जिले में नारेली स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

यूथ कांग्रेस का अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज में उग्र प्रदर्शन, गेट पर चढ़कर फूंके टायर
Image Credit: Ajmer Engineering College

Ajmer Engineering College: राजस्थान के अजमेर जिले में नारेली स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया. पिछले दिनों कॉलेज परिसर में छात्रा के साथ हुई रैगिंग और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की घटना को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मेन गेट पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य पर भ्रष्टाचार करने, छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौता करने और घटना को दबाने की कोशिश करने के आरोप लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रा के साथ हुई घटना कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये का नतीजा है. यूथ कांग्रेस नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य के तत्काल तबादले की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस संस्थान में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, वहां के जिम्मेदार पदों पर ऐसे अधिकारियों का बने रहना शिक्षा के माहौल के लिए खतरनाक है. प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

यूथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कॉलेज प्रशासन से हटाकर स्वतंत्र समिति को सौंपने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक जांच निष्पक्ष रूप से नहीं होगी और पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More