Alwar Gang Rape: अलवर में 14 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, रात को किडनैप कर जंगल में किया गैंगरेप

Alwar Gang Rape: राजस्थान के अलवर जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 14 साल की मासूम बच्ची से तीन युवकों ने पहले बच्ची को उसके घर से किडनैप किया और फिर पहाड़ी इलाके मेंलेजाकर उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया.

Alwar Gang Rape: अलवर में 14 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, रात को किडनैप कर जंगल में किया गैंगरेप

Alwar Gang Rape: राजस्थान के अलवर जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 14 साल की मासूम बच्ची से तीन युवकों ने पहले बच्ची को उसके घर से किडनैप किया और फिर पहाड़ी इलाके मेंलेजाकर उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बमुश्किल दरिंदों के चुंगल से बचकर घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के परिजनों के पैरों ते जमीन खिसक है.

यहां की है घटना..
अलवर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने पीड़िता को घर से उठाकर पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी काला और उसके दो साथियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी काला उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था. उन्होंने लड़के के माता-पिता को कई बार शिकायत की, लेकिन वे हर बार समझा देने की बात कहकर टाल देते थे. पीड़िता का पिता मजदूरी करता है और उसकी मां बीमार रहती है. एक रात जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे, पीड़िता और उसके दो छोटे भाई अलग कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना ने परिवार को तोड़कर रख दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

आरोपी काला ने अपनी नाबालिग पीड़िता को रात में घर से उठा लिया. वह अपने दो दोस्तों के साथ आया था और पीड़िता को चुपचाप उठाकर ले गया. पीड़िता की मां ने जब उसकी आवाज सुनी, तो वह उनके पीछे भागी, लेकिन रात में काफी तलाश करने के बाद भी पीड़िता नहीं मिली. करीब एक घंटे बाद पीड़िता रोती हुई घर आई, और वह खून से लथपथ थी. पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि आरोपी काला नशे का आदी है और गांजा और भांग सहित अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना अधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जांच तिजारा के डीएसपी शिवराज सिंह के नेतृत्व में की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी काला और उसके दो अन्य साथी इस अपराध में शामिल थे. हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-

Trending news