&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर शहर के शिवाजी पार्क में एक विचित्र चोरी की वारदात आई सामने. कोई तो अपने सोने को अलमारी में रखता है. कोई बैंक के लॉकर में जमा करता है. लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया हैं. जहां मलिक ने अपने सोने को सीलिंग फैन के कैप में छुपा कर रखा था. यह सोना भी करीब 8 साल पहले छुपा कर रखा गया था. लेकिन चोर ने मालिक के दिमाग को भी मात देकर माल पार कर ले गए.
अलवर शहर के शिवाजी पार्क पुलिस थाना अंतर्गत विजय नगर में घर में छत के पंखें की कैप में छुपाया हुआ 15 तोला सोना चोरी हो गया. घर के मालिक ने पेंट करने वाले मजदूरों पर शक जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के विजय नगर में रहने वाले ज्योतिषाचार्य विनय कुमार यादव ने बताया कि उनके घर में छत के पंखें में 8 साल से सोने के जेवर पोटली में बांध कर छुपाए हुए थे. बीच-बीच में जरूरत के अनुसार निकाल लेते थे. अब 3 सितंबर से 9 सितंबर के बीच में घर में पेंट कराया है. पेंट का काम 9 सितंबर को पूरा हो गया. उसके अगले दिन 10 सितंबर को घर का सामान वापस लगाते समय जेवर देखने के लिए पंखे की कैप को हटाया. तो पोटली ही गायब मिली. यह देखकर पूरा परिवार चकरा गया. पूरा घर देखा लेकिन कहीं जेवर नहीं मिले. यही नहीं पेंट करने आए मजदूरों से पूछा तो उन्होंने साफ मना कर दिया. उन्होंने बताया कि उस कमरे में उन दोनों पेंटर के अलावा कोई भी नहीं गया.
उन्होंने बताया कि उस पोटली में मेरी शादी के जेवरात, बेटी के जेवरात, अंगूठी और हार थे. जिसमें करीब 15 तोला सोना है. इसके बाद 10 सितंबर को ही पुलिस को शिकायत दी लेकिन अब तक पुलिस भी कोई सुराग नहीं ढूंढ़ सकी है. शक के आधार पर मजदूरों से पूछताछ भी की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!