अलवर में एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 शख्स, डंपर के नीचे से चारों की दर्दनाक मौत

Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत कबराला की ढाणी के समीप पत्थरों से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों की मौत हो गई. ये चारों काम पर जाने के लिए घर से निकले थे.
 

अलवर में एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 शख्स, डंपर के नीचे से चारों की दर्दनाक मौत
Image Credit: alwar news

Alwar News: आज सुबह आठ बजे अपने काम के लिए एक ही बाइक पर निकले चार जनों की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया. सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे और समझाइश की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था.

अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के प्रतापगढ़ थाना अंतर्गत कबराला की ढाणी के समीप पत्थरों से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों की मौत हो गई. ये चारों काम पर जाने के लिए घर से निकले थे.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार समीपवरी मेजोड़ गांव निवासित बाबूलाल, मोहित, नरसी अशोक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. तभी डंपर ने टक्के मार दी, जिससे उनकी मौके पर कुचलने से मौत हो गई. सूचना के बाद प्रतापगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद डंपर चालक मौके फरार हो गया. ये घटना कबराला ढाणी के पास हुई. सुबह आठ बजे ये चारों घर से तैयार होकर चारों मोटर साइकिल से मजदूरी के लिए निकले थे. जो बीच में हादसा हो गया.

इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजन प्रतापगढ़ अस्पताल पहुंचे. आसपास के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया. डंपरों के खिलाफ कारवाही और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य बंद होने बाबजूद ये डंपर अवैध खनन से जुड़े हुए है.

परिजन ने बताया कि मृतकों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि. ओवरलोड डंपरों पर रोक सहित अन्य मांगे पूरी नही होती है तब तक धरने पर बैठेंगे.

पढ़ें अलवर की एक और खबर

Alwar: भांजे ने मामा को फोन कर कहा- मम्मी को आप रख लेना, फिर...

Rajgarh, Alwar News: अलवर रेल मार्ग के मध्य स्थित मूनपुर गांव की पुलिया के समीप सोमवार की देर रात्रि 20 वर्षीय युवक ने अपने पिता की मारपीट से आहत होकर डबल डेकर ट्रैन के आगे कूदकर जान दे दी. मृतक के शव को डबल डेकर ट्रैन में रखकर राजगढ़ स्टेशन पर लाया गया, जिसकी सूचना राजगढ़ व रेलवे पुलिस को दी गई.


शव को देखकर स्टेशन पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई. वही सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस स्टेशन पर पहुंची, जहां पुलिस ने मृतक के शव को जुगनू तम्बोली की टीम व ग्रामीणों की सहायता से राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया. मृतक की शिनाख्त ओड़पुर गांव निवासी अंकित (20 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार मीना के रूप में हुई. पुलिस ने मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More