&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के मुबारिकपुर कस्बे में बस स्टैंड पर स्थित करीब 43 साल पुराना भगवान श्री राम का मंदिर तोड़ दिया गया. इसको तोड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर हैं. जिन्होंने इस मंदिर की जमीन को खरीदा. शनिवार की रात को वाहनों में भरकर आए करीब 50-60 लोगों ने इस मंदिर को अपनी जमीन बता कर तोड़ दिया.
इसकी सूचना पुलिस को दी गई .पुलिस मौके पर बहुत लेट पहुंची. बाहर से आए बदमाशों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की गई. गांव में तनाव की स्थिति है. अभी सुबह 10 बजे सर्व समाज की मीटिंग होगी. जिसमें आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा. मुबारिकपुर में बस स्टैंड पर स्थित सीताराम जी मंदिर की दीवार तोड़कर दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया.
बदमाश अपने साथ 2 जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर, मिस्त्री साथ लेकर आए. मंदिर के दोनों तरफ की दीवारे एक तरफ करीब 25 फीट अब दूसरी तरफ करीब 45 फीट दीवार जेसीबी की सहायता से तोड़ दी. आवाज सुनकर मौके पर 5-7 ग्रामीण ने विरोध किया तो उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया.
शोर शराबा सुनकर करीबन 200 ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो लोग जेसीबी एवं ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. मुबारिकपुर के सर्वसमाज और सिख समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर रातो रात एक तरफ की दीवार दोबारा बना दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही रही है.
सूचना देने के बाद समय पर नहीं आई और ना ही उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई नाकेबंदी की गई. इधर इस जमीन की रजिस्ट्री को लेकर भी पटवारी और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने जानबूझकर फर्जी रजिस्ट्री की.
जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर कस्बे के बस स्टैंड पर प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं सरपंच रहे सीताराम जी ने 1980 में यह जमीन खरीदी थी और उन्होंने यह जमीन अपनी बहन गुलाबो देवी के नाम कर दी. 1982 में इस जमीन पर भगवान श्री राम का मंदिर बनाया गया .जो कस्बे का आस्था का केंद्र है.
1980 में जिस दिशा के साथ रजिस्ट्री की गई थी. खसरा नंबरों के हुए सेटलमेंट के दौरान इसकी दिशा को बदल दिया गया. यह जमीन के पट्टे गुलाबो देवी सीताराम के नाम है. आज भी रजिस्ट्री उन्हीं के नाम है, लेकिन कस्बे के ही कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने इसको बेचान करवा दिया.
यह पहचान बाहर की पार्टी करतार सिंह चौधरी चरखी दादरी के लोगों के नाम की गई. इस इलाके में जमीनों के रेट आसमान छूने के कारण प्रॉपर्टी विवाद का कारण बन गई. कई बार इस मामले को लेकर बातें भी हुई और सेटलमेंट में जो दिशा बदली गई थी. उसको लेकर भी दिशा बदलने की मांग की गई थी, लेकिन दिशा का परिवर्तन नहीं किया गया और बाहर के लोगों ने आकर इस पर कब्जा किया.
शनिवार की रात को वाहनों में भरकर 60 से 70 हथियारबंद लोग आए. जेसीबी की सहायता से उसे मंदिर को तहसनहस कर दिया. उस वक्त सिख समाज के लोगों ने इसका विरोध किया. उनके साथ मारपीट की गई.
गाली गलौज की गई. इस दौरान कस्बे के संजय अग्रवाल दिल्ली से आए थे. उनके साथ भी मारपीट की गई. वहां खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस आधे घंटे लेट पहुंची, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी नहीं की. जिससे वह बदमाश भागने में सफल हो गए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!