पांच दिन लगातार कोशिश के बाद डॉक्टरों ने मानी हार! सड़क हादसे में घायल टैक्स एडवोकेट की मौत

Alwar News: अलवर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र लादिया निवासी 48 वर्षीय टैक्स एडवोकेट हेमंत भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

पांच दिन लगातार कोशिश के बाद डॉक्टरों ने मानी हार! सड़क हादसे में घायल टैक्स एडवोकेट की मौत
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र लादिया निवासी 48 वर्षीय टैक्स एडवोकेट हेमंत भारद्वाज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को हेमंत भारद्वाज का एक्सीडेंट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ था.

हाईवे की एंबुलेंस से उन्हें अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पांच दिनों तक उनका उपचार चला. परिजनों के अनुसार कल देर शाम इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजन मुकेश ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना अस्पताल से मिली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना किस स्थान पर हुई. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की जानकारी मिलने के बाद नौगांवा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया. हेमंत भारद्वाज की मौत से परिवार और अधिवक्ता वर्ग में गहरा शोक व्याप्त है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. थाना कोतवाली के एएसआई इलियास ने बताया कि परिवादी बृजलाल गोयल ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

उनकी रोड नंबर 2 स्थित दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र भरत लाल निवासी बेलाका, थाना वैशाली नगर को चिन्हित कर दबोच लिया.

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे. जिनकी पहचान की जा रही है और तलाश जारी है. आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More