नूंह के हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प के Alwar के 5 आरोपियों को मिली जमानत

Alwar News: हरियाणा के नूंह में हिंसक झड़प में गिरफ्तार किए 5 आरोपियों को जमानत मिल गई है. पांचों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. लेकिन इसके बाद इन्हें फिरोजपुर झिरका के एडिशनल सिविल जज विकास की अदालत ने जमानत दे दी. ये पांचों अलवर के जीपुर के निवासी हैं.

नूंह के हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर हुई हिंसक झड़प के Alwar के 5 आरोपियों को मिली जमानत
Image Credit: alwar news

Alwar News: हरियाणा के नूंह में हिंसक झड़प में गिरफ्तार किए 5 आरोपियों को जमानत मिल गई है. पांचों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था. यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. लेकिन इसके बाद इन्हें फिरोजपुर झिरका के एडिशनल सिविल जज विकास की अदालत ने जमानत दे दी. इनकी पैरवी एडवोकेट हाशिम ने की.

पांचों राजस्थान में अलवर जिला के हाजीपुर के रहने वाले हैं. इनमें लुकमान (32), जुबैर (37), उमरदीन (35), सकरुल्ला खान (40) और रुस्तम (37) शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल इलाके में अब माहौल शांतिपूर्ण है. फिर भी एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस की 2 कंपनियां तैनात हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. हंगामा बढ़ने पर राजस्थान बॉर्डर के थानों की पुलिस बुलाई गई. लेकिन भीड़ डेढ़ घंटे तक बेकाबू रही. इसके बाद पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में गांव मुड़ाका के सरपंच रामकिशन सैनी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पहले 2 युवकों ने टेंट व्यापारी पर बोतल से हमला किया. फिर मस्जिद से ऐलान करवाकर भीड़ जुटाई गई.

सरपंच ने आगे कहा कि भीड़ ने मकानों और दुकानों की छतों से पथराव किया. कांच की बोतलें फेंकीं और एक बाइक और दुकान में आग लगा दी. इसमें करीब 7 लोग घायल हुए.

क्या हैं सरपंच के आरोप

सरपंच ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने 2023 में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुए नूंह दंगों की रंजिश में यह हमला किया. वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया कि हमारे घर में लूटपाट की गई. परिवार के 3 लोगों से मारपीट की. साथ ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की गई. हालांकि नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि मस्जिद से ऐलान करने की बात ग्रामीण बोल रहे हैं, वह बेबुनियाद है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो