भिवाड़ी की सड़कों पर मिला गाय का कटा सिर, लोगों में फैला आक्रोश

Alwar News: अलवर के तिजारा जिले में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.चोपानकी थाना अंतर्गत कारंडी गांव में एक सिर कटी गाय मिली. 

भिवाड़ी की सड़कों पर मिला गाय का कटा सिर, लोगों में फैला आक्रोश

Alwar News: अलवर के तिजारा जिले में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. यह ताजा मामला भिवाड़ी के चोपानकी थाना क्षेत्र के कारंडी गांव से सामने आया है, जहां एक बार फिर गौ माता पर अत्याचार किया गया है.

चोपानकी थाना अंतर्गत कारंडी गांव में एक सिर कटी गाय मिलने से साफ लगता है कि इलाके में गौतस्कर किस कदर सक्रिय है, वही मृत गाय के पास ही पुलिस को एक छोटा गौवंश बंधा हुआ मिला है. अगर पुलिस छापेमारी में थोड़ी और देर कर देती तो गौतस्कर उस गौवंश को भी मौत के घाट उतार देते. मुखबिर से सूचना मिलने पर चोपानकी थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो पुलिस के सामने पूरा मंजर था, लेकिन पुलिस की छापेमारी के दौरान गौतस्कर भागने में सफल रहे.

बताया जा रहा है, जहां पर गोकशी की जा रही थी वो कोई जंगल नहीं बल्कि कृषि भूमि पर गाय को काटा जा रहा था. इस घटना से इलाके में गौतस्करों की सक्रियता की एक बार फिर पुष्टि हो गई है. मृत गाय का मिलना चिंता का विषय है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. चोपानकी थाना पुलिस ने मृत गाय के अवशेष बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि मृत गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसे दफना दिया जाएगा.

वहीं, पुलिस मामले की जांच करते हुए गौतस्करों को नामजद करने का प्रयास कर उनकी गौतस्करों की तलाश में लगी हुई है. बता दें कि कुछ दिन पहले चिड़ावा की सड़क पर गाय का सिर कटा मिला, जिसकी सूचना युवक ने गौ रक्षक दल को दी. इसके बाद गौ रक्षक दल के सदस्य और अन्य ग्रामीणों ने चिड़ावा पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की छानबीन शुरू की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news