Alwar में गूंजे 'वोट चोर, गद्दी छोड़', के नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, टीकाराम जूली बोले...

Alwar News: राजस्थान में अलवर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर के नंगली सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' लिखे स्टीकर लगाए और मोदी चोर के नारे लगाए. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया. 

Alwar में गूंजे 'वोट चोर, गद्दी छोड़', के नारे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, टीकाराम जूली बोले...
Image Credit: alwar news

Alwar News: अलवर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. शहर के नंगली सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' लिखे स्टीकर लगाए और मोदी चोर के नारे लगाए. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया. नंगली सर्किल का माहौल बुधवार को कांग्रेस के नारों से गूंज उठा. जगह-जगह गाड़ियों पर 'वोट चोर गद्दी छोड़' के स्टीकर चिपकाए गए और मोदी चोर के नारे लगाए गए.

कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह वोट चोरी का सिलसिला जारी है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हे. वोट चोरी लोकतंत्र की जड़ों को खोखला कर रही है. कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से संसद तक ले जाएगी. भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव नतीजों को प्रभावित कर रही है. यह लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है. जनता इसका जवाब ज़रूर देगी.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले को उठा रहे हैं और बिहार में जन समर्थन मिल रहा है. कर्नाटक, असम में काफी वोटो के मामले सामने आए हैं. कि एक-एक एड्रेस पर काफी संख्या में वोट हैं. राजस्थान में भी इसी तरीके का कैंपिंयन चलाया जाएगा. उदयपुर में भी एक मामला आया है कि जहां एक एड्रेस पर 700 वोट हैं. उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा के राज में हो रहा है .और चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी का रटा रटाया तोता बन गया है .उन्होंने दावा किया कि बिहार में इंडिया गठबंधन निश्चित रूप से सरकार में आएगी. पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.1 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में उनके तेवर तीखे ही रहेंगे.

उन्होंने कहा है कि मैंने एक सवाल लगाया है क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) को लेकर और सरकार को जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले की निष्पक्ष जांच करें कि कितना बड़ा इसमें भ्रष्टाचार हुआ है. और माइंस कारोबारी को फायदा देने के लिए (CTH) का दायरा परिवर्तित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी इनको लताड़ लगा चुकी है. उन्होंने बताया कि भर्तृहरि को लेकर जो आंदोलन खैरथल की जनता कर रही है.

उन्होंने कहा कि उनके वहां कुछ भी नहीं है. CTH को लेकर यह बैक फुट पर हैं. इसलिए यह मामले को डाइवर्ट करने के लिए भर्तृहरि नगर का प्लान लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि ईआरसीपी की योजना वसुंधरा सरकार लेकर आई थी. अभी उन्होंने कोई काम नहीं किया. ना कोई राशि लगाई गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.