&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar news : राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर गोलेटा गांव स्थित सैय्यद कॉलोनी में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों अमृत और सोनू रायसिख को हिरासत में लिया गया. जिसने पुलिस पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों गिरफ्तार कर लिया है.
हिंदू संगठनों और मुखबिर की सूचना पर एमआईए थाना पुलिस ने बुधवार शाम को इसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक हॉस्टल में छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया. पुलिस की कार्यवाही के दौरान हॉस्टल में 52 बच्चे मिले है. आरोप है हॉस्टल में रहने वाले छोटे बच्चों को शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण कराया जाता है.
फिलहाल पुलिस ने मामले में गुजरात के अहमदाबाद निवासी अमृत और अलवर जिले के रामगढ़ निवासी सोनू रायसिख गिरफ्तार में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई हैं. इस मामले में दोपहर में एसपी मीडिया से रूबरू हुए. हिंदू संगठनों के लोगो का आरोप है कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों द्वारा कच्ची बस्ती में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हॉस्टल में रखकर शिक्षा देने और उन्हें पैसे का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.
पुलिस ने कार्यवाही के दौरान हॉस्टल से इसाई धर्म से जुड़े कुछ धार्मिक ग्रंथ व किताबें जब्त की हैं. वहीं विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर नारेबाजी कर धर्मांतरण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है.
इसाई मिशनरी के हॉस्टल में करीब 52 बच्चे रहते हैं. जिनकी उम्र 6 से लेकर 17 वर्ष के बीच है.बच्चों का कहना था, कि यहां हम रहकर पढ़ते हैं. हॉस्टल में अलवर जिले के अलावा हनुमानगढ़ व दिल्ली के बच्चे रहते हैं.जो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं.
एसपी ने बताया कि धर्मांतरण की सूचना पर कार्यवाही की गई. इस मामले में हॉस्टल से दो संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सीकर में इसाई धर्म गुरु सेल्वाराज उर्फ सेल्बुराज ने कुछ लोगों का धर्मांतरण किया था. जिसमें अमृत का भी नाम है. जो फिलहाल जमानत पर है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी अमृत ने बताया कि वह पूरी तरह निर्दोष है. सब हॉस्टल में स्कूल से आने वाले बच्चों को होमवर्क कराया जाता था. हिंदू देवी देवताओं के बारे में कुछ भी नहीं कहा जाता था. बाइबल की कहानी सुनाई जाती थी. और वह पूरी तरह निर्दोष है . यहां एक भी मुस्लिम बच्चे नहीं है .हिंदुओं धर्म के बच्चे पढ़ते हैं. यह संस्था का स्कूल है. सिर्फ इसी का प्रचार किया जाता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!