&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar Violence: राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे वाहन हटाने को लेकर दो समुदाय के लड़कों में बहस हो गई. जिस पर समुदाय विशेष के लड़कों ने दूसरे समुदाय के लड़के की पिटाई कर दी.
मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों समुदायों के हजारों व्यक्ति आमने सामने हो गए. प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मुंडाका निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाईकिल के पीछे समुदाय विशेष के लोगो की गाड़ी खड़ी थी.
मुंडाका निवासी व्यक्ति ने अपनी मोटरसाईकिल निकालने के लिए गाड़ी वाले से हटाने को कहा. इतनी सी बात पर समुदाय विशेष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. बचाने आए अन्य दो तीन लड़कों को भी बुरी तरह से मारा.
मामले को लेकर जब मुंडाका के कुछ लोग बॉर्डर पर पहुंचे, तो समुदाय विशेष के लोगों ने बॉर्डर पर स्थित दुकानों और घरों से पत्थर एवं बोतले फेंकना प्रारंभ कर दी. 150 लोगों ने लाठी, फरसी से हमला बोल दिया. जिससे 4-5 व्यक्ति घायल हो गए.
दूसरे समुदाय के लोग भी आक्रोशित होकर आमने सामने हो गए. आक्रोशित लोगों ने एक मोटर साईकिल में आग लगा दी. लड़ाई की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन भीड़ के आगे खुद बेबस और बचती नजर आई. मामला बढ़ता देख मौके पर और पुलिस बल पंहुचा.
दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया. करीब 1:30 घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. ऐतिहात के तौर पर राजस्थान पुलिस एवं नौगावा तहसीलदार राजस्थान बॉर्डर पर मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!