Alwar News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, खेत में पति-पत्नी पर चली गोली

Alwar News:  राजस्थान के अलवर जिले में जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. इस दौरान आरोपियों ने गोलियां पति-पत्नी पर गोली चला दी. 

Alwar News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, खेत में  पति-पत्नी पर चली गोली
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के थाना देवी धोलागढ़ क्षेत्र के गोठड़ा गांव में रविवार को जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खेत पर काम कर रहे दंपत्ति पर आरोपियों ने गोलियां चला दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई जबकि उसका पति बचा बाल-बाल.

घायल महिला खतीजा पत्नी इमरान खान को गर्दन और कंधे में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व इमरान के भाई इरफान ने रहींश और साजिद के पिता से 12 लाख 46 हजार रुपये में जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी थी. इमरान अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था तभी रहींश और साजिद अपने हथियार लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी.

इमरान खेत में लेटकर बच गया लेकिन उसकी पत्नी खतीजा को दो गोलियां लग गईं. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं.
पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

वहीं, अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुडीयाना के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. लोडिंग टेंपो चला रहे रामदयाल को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अलवर के लिए रेफर कर दिया.

घायल के परिजन शिवदयाल ने बताया कि रामदयाल लोडिंग टेंपो में सामान ढोने का काम करता है और हादसे के समय वह अलवर से लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी.

हादसे में रामदयाल के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है. रामदयाल अलवर शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र का रहने वाला है. इस हादसे से परिजनों व परिचितों में चिंता का माहौल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More