&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: जिले के काला कुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम में आज 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बड़े उल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. मंदिर के आचार्य सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि दिव्य धाम की साज सज्जा और लाइटिंग की गई है. वृंदावन धाम से लड्डू गोपाल जी के लिए विशेष पोशाक मंगवाई गई है.
विश्व की सबसे बड़े लड्डू गोपाल जी इस दिव्य धाम में विराजमान है, जिनकी ऊंचाई 27 इंच है. 50 किलो वजन है. अष्टधातु के बने हुए हैं. इसके अलावा मंदिर में भगवान के श्रृंगार के लिए कर्नाटक से पुष्प मालाएं मंगाई गई है, जिसको गजमाल कहते हैं. प्रातः काल से ही भक्त दर्शन के लिए आना शुरू हुए.
शाम 5 से 6 तक विष्णु सहस्त्रनाम और गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ किए जाएंगे. शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक जन्माष्टमी से जुड़े भजन संध्या, और प्रवचन संकीर्तन आयोजित होगा.10 बजे पट बंद होंगे, पौने बारह बजे पंचामृत और पंजरी का भोग लगाकर भक्तों को पंजरी का प्रसाद वितरित किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान बच्चे लड्डू गोपाल जी को पालने में झुलायेंगे. भजन कीर्तन होगा और उपहार दिए जाएंगे.
वहीं, दूसरी तरफ जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी में 13 घंटे दर्शन होंगे. ठाकुरजी पूरे दिन-भर भक्तों के बीच रहेंगे. मंगला झांकी से दर्शनों की शुरुआत हुई. पंचामृत अभिषेक के बाद भक्ति की सुबह खुली. रात 12 बजे 31 तोपों की गूंज-आतिशबाजी संग जन्म शंखनाद होगा. मध्य रात्रि में गोविंद अभिषेक दर्शन होंगे. वृंदावन-मथुरा की तर्ज पर कान्हा के स्वागत के लिए छोटीकाशी तैयार है. हवाई गर्जना और आतिशबाजी के बीच कान्हा प्रगट होंगे. गोविंददेवजी में रात 12 बजे ठाकुरश्रीजी का अभिषेक होगा. 897 किलो दूध, दही, घी, बूरा, शहद से अभिषेक होगा. कृष्ण बलराम, इस्कॉन, अक्षरधाम और अन्य मंदिरों में भी अभिषेक होगा.
बता दें कि जयपुर के मंदिरों में भी कान्हा जन्मोत्सव की धूम मची है. राधा दामोदर मंदिर में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव होगा. भगवान राधा दामोदर ढाई साल के बाल स्वरूप में विराजित है. लाड़लीजी मंदिर, चरण मंदिर में भी दोपहर 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव होगा. चरण मंदिर-जहां मान्यता है, द्वापर युग में कान्हा के चरण पड़े थे. शहर के अलग-अलग कोनों में भक्तों की आस्था की लहर उमड़ती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Alwar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!