&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर NEB एक्सटेंशन में गुरुवार को भारी बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए. बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया. जिससे मोहल्ले में लगे एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया. और उसमें से धुंआ उठने लगा. स्थानीय निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि स्थिति को गंभीर देख मोहल्ले के AEN (माथुर) और JEN (हरीश मीणा) को फोन किया गया. लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले.
इसके बाद बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई. लेकिन करीब 4 घंटे तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा. इस दौरान ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई. वहां आसपास घर थे और छोटे बच्चे भी खेल रहे थे. जिससे एक बड़ी दुर्घटना की आशंका बन गई थी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आग लगभग बुझ चुकी थी. तभी कुछ बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे. लेकिन जब मोहल्लेवासियों ने सवाल पूछे. तो उन्होंने उल्टे बदतमीजी की और कहा कि हमें अधिकारियों से मतलब नहीं. अब काम सुबह ही होगा. इतना कहकर वहाँ से चले गए.
इस लापरवाही और दबंगई के चलते पूरे मोहल्ले में रातभर बिजली नहीं आई और लोग डर और अंधेरे में परेशान रहे. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.लेकिन सवाल यह है कि अगर समय पर विभाग की टीम पहुँचती तो क्या यह आग और खतरा टल नहीं सकता था. जिम्मेदार कौन होगा अगर अगली बार कोई जान-माल का नुकसान होता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!