Alwar News: राजस्थान में अलवर जिले के अकबरपुर क्षेत्र के पुराना माधौगढ़ गांव में किसान छोटेलाल गुर्जर की 6 भैंसों की मौत बिजली के करंट लगने से हो गई. किसान सुबह भैंसों को नलदेश्वर के पहाड़ों में चराने गया था. दोपहर बाद करीब 3 बजे भैंसों को वापसी घर लेकर आ रहा था.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अकबरपुर क्षेत्र के पुराना माधौगढ़ गांव में किसान छोटेलाल गुर्जर की 6 भैंसों की मौत बिजली के करंट लगने से हो गई. किसान सुबह भैंसों को नलदेश्वर के पहाड़ों में चराने गया था. दोपहर बाद करीब 3 बजे भैंसों को वापसी घर लेकर आ रहा था.
तभी रास्ते में चरागाह भूमि में होकर जा रहे 33 हजार केवी की लाइन के पोल के झुकाव को रोकने के लिए जो तार लगाए हुए है .उसमें इंसुलेटर नहीं लगाया हुआ था, जिससे यह अर्थिंग तार बन गया और इसमें बिजली का प्रवाह होने से एक साथ 6 मवेशियों की मौत हो गई. इस दौरान खुद पशुपालक ने करंट का अहसास होने पर भागकर अपनी जान बचाई अन्यथा उसकी भी जिंदगी दांव पर लग जाती.
बिजली करंट से मवेशियों की मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर सरिस्का जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और पशुपालक को उचित मुआवजा देने ओर दोषी बिजली कर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है.
सूचना के बाद अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया.मालाखेड़ा तहसीलदार और बिजली निगम के सहायक अभियंता कमलेश शर्मा ने समझाइश कर सड़क पर जाम खुलवाया.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
Alwar Weather Update: बादलों के कहर से शहर जलमग्न, प्रशासन की लापरवाही से जनता बेहाल
Alwar News: मंगलवार को अलवर शहर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. दो घंटे की बारिश में ही शहर की अधिकांश सड़कें और कॉलोनियाँ जलमग्न हो गईं. शहर का सबसे बड़ा राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय तक एक फीट पानी में डूब गया. जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जलभराव ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. शहर के प्रमुख चौराहे जैसे अंबेडकर नगर, एसएमडी सर्किल, बिजली घर चौराहा, जेल चौराहा, अशोक टॉकीज, बस स्टैंड, मनु मार्ग, घंटाघर, काली मोरी, होप सर्कस, स्वर्ग रोड आदि जलमग्न हो गए. चूड़ी मार्केट और अन्य बाजारों में दो-दो फीट तक पानी भर गया. जिससे दुकानों में घुसा पानी व्यापारियों के लिए भारी नुकसान लेकर आया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!