Alwar News: खाना बनाते वक्त 7 माह की गर्भवती महिला झुलसी

Alwar News: अलवर सामान्य चिकित्सालय में एक महिला के झुलसने का मामला सामने आया. महिला को बचाने के चक्कर में उसका पति भी घायल हो गया.
 

Alwar News: खाना बनाते वक्त 7 माह की गर्भवती महिला झुलसी

Alwar News: भिवाड़ी के मिलकपुर में खाना बनाते समय एक महिला झुलूस गई उसको बचाने के चक्कर में उसका पति भी 10% झुलस गया. जानकारी के अनुसार महिला के प्रति मोनू ने बताया वह अंदर कमरे में लेट रहा था. तभी उसकी पत्नी करीना चूल्हे पर खाना बना रही थी.

तभी खाना बनाते समय महिला की मैक्सी में अचानक से आग लग गई .उसके बाद उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ भी जल गए. महिला लगभग 40% झुलस गई .महिला को भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया . जहां गंभीर अवस्था के चलते महिला को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है, इलाज चल रहा है. महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी 7 माह की गर्भवती है. 108 एंबुलेंस ड्राइवर विश्वेंद्र सिंह ने बताया रात को रात को 1:00 बजे सूचना मिली थी. भिवाड़ी के अस्पताल में महिला का झुलसने का मामला आया है. उसको अलवर रैफर किया गया है. अब इनको अलवर लेकर आए हैं. फिलहाल दोनों पति-पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news