Alwar News: अलवर में 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत! पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर बहन की जान गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर में एक आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका नीलम (25) पत्नी सोनू की करंट लगने से मौत बताई जा रही है. पियर पक्ष का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है. मृतका के भाई विजेंद्र ने बताया कि वे दौसा जिले के लोटवाड़ा गांव के रहने वाले है. .और डेढ़ साल पहले बहन की शादी अलवर निवासी सोनू से की थी. नीलम का छह साल का बेटा भी है. और वह 8 माह की गर्भवती थी. परिजनों ने बताया कि पहले पति सोनू ने फोन कर बताया कि नीलम को हीटर से करंट लगा है.
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका नीलम (25) अपने पति सोनू के साथ रहती थी और आठ माह की गर्भवती थी. उसके छह साल का एक बेटा भी है. नीलम की मौत करंट लगने से होना बताई जा रही है, लेकिन पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के भाई ने ससुर घोटीराम पर आरोप लगाया है कि वह नीलम के साथ छेड़छाड़ करता था और उसे परेशान करता था. पीहर पक्ष ने न्याय की मांग की है और मामले की जांच की गुहार लगाई है.
फिर बाद में कहा कुलर से करंट लगा. जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे. तब तक नीलम की मौत हो चुकी थी. मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि नीलम का ससुर घोटीराम उसे लगातार छेड़छाड़ कर परेशान करता था. परिवार ने साफ शब्दों में हत्या की साजिश का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. और मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!