बांध में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

Alwar News: अलवर जिले में रविवार गांव के एक 8 वर्षीय बालक मानव पुत्र स्वर्गीय मदनलाल जाटव की नव-निर्मित बांध में डूबने से मौत हो गई.

बांध में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में विजय मंदिर थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के 8 वर्षीय बालक मानव पुत्र स्वर्गीय मदनलाल जाटव की नव-निर्मित बांध में डूबने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच राजेश जाटव ने बताया कि मानव अपने बड़े भाई के साथ खेत की ओर जा रहा था. जब दोनों भाई बांध की पाल से गुजर रहे थे, तभी मानव का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरा. भाई ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

मानव को बांध से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विजय मंदिर थाने के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

बताया गया कि मानव पहली कक्षा का छात्र था और उसके पिता की दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. मां मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है. मासूम की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बांध की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More