Alwar News: खैरथल जिले में अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित संवर्धन नर्सिंग कॉलेज में उस समय हंगामा मच गया. जब सेकंड ईयर के थर्ड सेमेस्टर के सभी 39 छात्र-छात्राएं फेल घोषित कर दिए गए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के खैरथल जिले में अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर स्थित संवर्धन नर्सिंग कॉलेज में उस समय हंगामा मच गया. जब सेकंड ईयर के थर्ड सेमेस्टर के सभी 39 छात्र-छात्राएं फेल घोषित कर दिए गए. इस अप्रत्याशित परिणाम के विरोध में गुस्साए छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़कर जमकर प्रदर्शन किया.
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी है. परीक्षाओं में 50 अंकों के बजाय केवल 25 अंकों में मार्क्स भेजे गए, जिससे सभी छात्र फेल हो गए. इससे नाराज छात्रों ने जब जवाब मांगा, तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया.
छात्रों ने बताया कि टीचर उन्हें चेतावनी दे रहे हैं कि यदि विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो उन्हें जानबूझकर फेल किया जाएगा और ढाई साल तक कॉलेज में ही अटका दिया जाएगा. छात्रों ने कहा कि वे मानसिक दबाव में हैं और परिजनों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है.
इसलिए मजबूर होकर तालाबंदी का रास्ता अपनाया है. वहीं मौके पर पहुंचे कॉलेज डायरेक्टर कपिल शर्मा ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन डायरेक्टर को रुखे स्वभाव की वजह से सभी छात्र भड़क गए.
वहीं तालाबंदी के दौरान कॉलेज स्टाफ व अन्य छात्र पेड़ फांदकर और दीवारें लांघकर अंदर जाते देखे गए, लेकिन छात्रों ने ताला खोलने से साफ इनकार कर दिया. छात्रों की मांग है कि उन्हें न्याय मिले. उनके मार्क्स की पुनः जांच हो और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Kuldeep Malwar