&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में आनंदम सोसायटी में रह रहे एक दंपत्ति ने सोसायटी के दूध वाले, सब्जी वाले, गार्ड, दुकानदारों और पड़ोसियों को लोन दिलाने के नाम पर ठग लिया. आरोपी दंपत्ति दूसरों के दस्तावेज लेकर लोन पास कराते और रकम अपने खाते में डलवाते थे.
पिछले तीन दिन में अलग-अलग लोगों की शिकायतों में इस ठगी का खुलासा हुआ है. वर्तमान में दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं. पत्नी को जेल भेज दिया गया है, जबकि पति विष्णु पुलिस रिमांड पर है. ठगी की शुरुआत एक-दो लोगों से हुई, लेकिन जैसे ही मामला सामने आया.
रोजाना नए पीड़ित सामने आने लगे. सस्ता लोन दिलाने का झांसा, बैंक कर्मी बनकर कॉल करता था. सोसायटी में रह रहे ऑयल दुकानदार संजय ने बताया कि उसे दुकान के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी. विष्णु ने लोन दिलाने का वादा किया और दस्तावेज ले लिए.
कुछ समय बाद एक कॉल आया, जिसमें खुद को बैंक कर्मी बताया गया. इसके बाद विष्णु ने और कागज लिए और 50 हजार रुपये का लोन पास करा लिया, लेकिन यह रकम विष्णु ने खुद ले ली. बाद में बैंक से कॉल आया कि ईएमआई बाउंस हो रही है. तब जाकर संजय को ठगी का पता चला.
सोसायटी के गार्ड से भी की ठगी
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में अलर्ट जारी
सुरक्षा गार्ड गिरीज प्रसाद शर्मा ने बताया कि विष्णु ने उनसे कहा कि वह लोन दिलाता है. गार्ड ने बेटी शालू शर्मा के डॉक्यूमेंट्स दे दिए. जो गुरुग्राम के अस्पताल में काम करती है. विष्णु ने उसके नाम पर 32 हजार रुपये का लोन उठाया और रकम खुद ले ली. 5 जुलाई को बैंक से कॉल आया कि ईएमआई जमा नहीं हुई है. तब जाकर ठगी का पता चला. इसके बाद आरोपी दंपत्ति सोसायटी से गायब मिले. ठग दंपति एक बैग लेकर आए थे.
फ्लैट को बना डाला पूरा घर
सोसायटी के लोगों ने बताया कि विष्णु अपनी पत्नी के साथ करीब 6 महीने पहले सिर्फ एक बैग लेकर आया था. धीरे-धीरे फ्लैट में ठगी से जुटाए पैसों से एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, स्कूटी तक खरीद ली. कई लोगों के नाम पर लोन लेकर पूरा फ्लैट सजा लिया. अब उसकी पूरी ठगी की कहानी सामने आई है. दो दिन की पुलिस रिमांड में उससे लगातार पूछताछ हो रही है. पुलिस ने उसकी पत्नी को पहले ही जेल भेज दिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!