120 करोड़ के मुआवजे को लेकर कोर्ट की सख्ती, एडीएम को जारी किया नोटिस

Alwar News: अलवर जिले में किशनगढ़ एयरपोर्ट भूमि अवाप्ति से जुड़े 120 करोड़ रुपये के मुआवजा विवाद में बुधवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर विशेष मुनादी की गई.

120 करोड़ के मुआवजे को लेकर कोर्ट की सख्ती, एडीएम को जारी किया नोटिस
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में किशनगढ़ एयरपोर्ट भूमि अवाप्ति से जुड़े 120 करोड़ रुपये के मुआवजा विवाद में बुधवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर विशेष मुनादी की गई. अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) वंदना खोरवाल के कक्ष के बाहर अजमेर न्यायालय के नाजिर और टीम ने कोर्ट नोटिस चस्पा कर मुनादी की प्रक्रिया पूरी की.

न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें एडीएम (द्वितीय) को आगामी 8 अगस्त को न्यायालय में पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. मुनादी के दौरान नाजिर ने नोटिस का मजमून पढ़कर सुनाया और उपस्थित कर्मचारियों के समक्ष इसे चस्पा किया.

Add Zee News as a Preferred Source

मामला किशनगढ़ एयरपोर्ट निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है, जिसमें परिवादी मूल सिंह और जगजीत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे की राशि स्वीकार करने से इंकार कर दिया था. उनका आरोप है कि सरकार ने बाजार दर के अनुरूप उचित मुआवजा नहीं दिया, जिस पर न्यायालय ने नए सिरे से मुआवजा देने के आदेश दिए हैं.

कोर्ट के निर्देश के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर परिवादियों ने न्यायालय में पुनः याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान यह नोटिस जारी हुआ है. मुनादी के साथ ही प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. कोर्ट में आगामी सुनवाई 8 अगस्त को तय की गई है, जिसमें एडीएम द्वितीय को प्रस्तुत होकर जवाब देना होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More