&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: शहर स्थित ओसवाल जैन सीनियर सैकंडरी स्कूल के 60 बच्चों की जान गुरुवार को उस समय खतरे में रही. जब नशे में ड्राइवर बस को चलाने लगा. 10 किलोमीटर की दूरी में तीन से चार जगहों पर बस से एक्सीडेंट होते-होते बचे. यह देखकर स्कूल के बच्चे चिल्लाने लगे. फोन कर परिजनों को बुलाया.
उसके बाद स्कूल बस अंबेडकर सर्किल के निकट मुख्य रोड के बगल में रोकी. तो बच्चों और अभिभावकों को गुस्सा ड्राइवर फूटा. लेकिन ड्राइवर मौका देख भाग गया. बाद में बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए. मौके पर परिजनों ने हंगामा कर दिया.
परिजन दीपक और अनिल गुप्ता ने कहा कि 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल वालों ने बच्चों की रोजाना वाली स्कूल बस की जगह लोक परिवहन बस भेज दी. बस ड्राइवर ने अधिक शराब पी रखी थी.उसने कई जगह एक्सीडेंट भी किए. आखिर में बस को स्कीम नम्बर 2 के कट पर ला कर खड़ा कर दिया. जिसके बाद उसने बच्चों से अश्लील हरकत और गाली गलोच भी की, जिसके बाद बच्चों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी. स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और दूसरी बस में बच्चों को रवाना किया.
गनीमत रही कि किसी बच्चे या राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई. घटना भगत सिंह चौराहे से आगे स्कीम नंबर-2 के कट की है. जहां ड्राइवर ने बस साइड में खड़ी कर दी और बच्चों से गाली-गलौज शुरू कर दी.
पढ़ें अलवर की एक और खबर
शहर में भूमाफियाओं का बोलबाला, सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर गांव का रास्ता किया अवरोध
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में रायसिस गांव के पास भूमाफियाओं द्वारा गाजूकी नदी के पास कब्जा कर लिया है. करीब 16 बीघा जमीन पर अवैध रूप से भूमाफियाओं प्लाटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा सरकारी रास्ते को अवरोध कर दीवार खड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है.
इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है. गांव के ही जाकिर खान ने बताया कि खसरा नंबर 507 और 508 के पास से जाटव बस्ती सिरमौली के लिए रास्ता जाता है और यह रास्ता विगत 60 साल से चल रहा है. अब इस मामले में लियाकत जमील, कबीर आदि ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!