&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News : अलवर के गोविंदगढ़ के हरसोली गांव में एक 17 साल की बेटी ने मां की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक अकबर खान की बेटी सानिया को बुधवार को किसी बात को लेकर मां से डांट पड़ी. सानिया ने गुस्से में आकर घर में रखी कपास में डालने वाली दवा को खा लिया.
आनन फानन में सानिया को परिवार के लोग रामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से गंभीर हालत में अलवर रैफर कर दिया गया. इलाज के दौरान ही सानिया की जान चली गयी. बताया जा रहा है कि सानिया 8वीं क्लास की पढ़ाई कर चुकी थी और फिर स्कूल जाना छोड़ दिया था.
घटना के बाद परिवार में शोक है . इधर सूचना पर मौके पर पहुंची गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने इस घटना के बारे में बताने से मना कर दिया और कहां कि परिजनों ने भी पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए लिखकर पुलिस थाने में दिया है. ऐसे में पुलिस की ये लापरवाही कई सवाल खड़े करती है. आखिरकार सानिया ने जहर क्यों खाया इसका जवाब पुलिस खोजना ही क्यों नहीं चाहती है ?
Disclaimer: जीवन अनमोल है…जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मानने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!