Alwar News: पानी में डूबने से 11 साल के बालक की मौत, गोल्डन बाग स्विमिंग पूल में हुआ दर्दनाक हादसा

Alwar News: स्विमिंग पूल हादसे में 11 साल के नमन राजपूत की मौत के बाद परिजनों ने धरना और प्रदर्शन किया. परिजनों ने लगाया आरोप, स्विमिंग पूल में नहीं थे सुरक्षा के उपाय और ट्रेनर भी नहीं था. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग.

Alwar News: पानी में डूबने से 11 साल के बालक की मौत, गोल्डन बाग स्विमिंग पूल में हुआ दर्दनाक हादसा
Image Credit: Alwar News:

Alwar News: स्विमिंग पूल में हुए हादसे के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने धरना और प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. मृतक की पहचान नमन राजपूत निवासी झारेड़ा के रूप में हुई. परिजनों ने आरोप लगाया कि स्विमिंग पूल में न तो ट्रेनर था और न ही सुरक्षा के कोई उचित प्रबंध थे. उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी में जब शहर में जल समस्या होती है, वहीं स्विमिंग पूल में पर्याप्त मात्रा में पानी रहता है. परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ग्राहकों के साथ असभ्य व्यवहार भी करता है. परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

अलवर शहर के समीप कटी घाटी जयपुर रोड पर स्थित गोल्डन बाग मैरिज होम में स्विमिंग पूल में आज स्विमिंग करने गए 11 साल की बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजन अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन वाटर पार्क में एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान नमन राजपूत निवासी झारेड़ा के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया कि वह करीब दो ढाई बजे गोल्डन बाग स्विमिंग पूल में गया था. और 4:00 बजे ही हादसा हो गया .उन्होंने आरोप लगाया कि यहां ना कोई ट्रेनर था ना कोई उसको बचाने वाला था. जब बच्चा डूब रहा था .तो किसी ने भी सहयोग नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि स्विमिंग पूल संचालक की पूरी संवेदनहीनता यहां दिखाई दी.

परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पार्क में किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी. हादसे के बाद बच्चे को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की. मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है. परिजनों ने मांग की हे कि स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author