&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News : अलवर के कठूमर उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाडला में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को प्रशासन द्वारा पूर्णता जर्जर घोषित होने के बाद. अब विद्यालय की छात्र-छात्राओं के लिए ग्रामीणों ने एक निजी भवन पर स्कूल संचालित करवा रखा है. वहीं अब विद्यालय की जर्जर होने के बाद नए विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विरोध सामने आने शुरू हो गया है.
गांव में एक पक्ष 4 साल पूर्व दान की गई भूमि पर स्कूल भवन का निर्माण करना चाहते हैं. वही गांव का दूसरे पक्ष के लोग गांव में ही मौजूद जमीन पर स्कूल भवन निर्माण की मांग रख रहे हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जो पूर्व में दान दी गई जमीन है. वह गांव के डेढ़ किलोमीटर दूर है और तालाब के किनारे है और एक समुदाय विशेष के गांव के समीप है. जिसको लेकर बच्चियों की सुरक्षा एवं दूरी को देखते हुए ग्रामीण .गांव में ही स्कूल की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.
ग्रामीणों ने बताया कि अगर गांव में ही स्कूल भवन का निर्माण नहीं किया गया. तो वह अपने बच्चों की टीसी कटवा लेंगे. ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से गांव में ही मौजूद जमीन पर स्कूल बनाने की मांग की है. इस धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाओं पुरुषों बच्चों ने हिस्सा लिया. इस विद्यालय में अधिकांश दलित और अन्य समाज के 132 छात्र छात्राएं पढ़ते हैं.
आपको बता दें कि झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद से राजस्थान सरकार का शिक्षा विभाग एक्टिव मोड में है. जर्जर भवनों में बच्चों ना पढ़ाया जाए ऐसे निर्देश दिये गये है. एक आकंड़े के मुताबिक 7 हजार से ज्यादा स्कूलों की मरम्मत कराने और कंडम भवनों को छोड़कर निजी भवनों में बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं. लेकिन जाडला गांव में स्कूल कहां बने इसी को लेकर विवाद बना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!