Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार को डॉक्टर दंपति हिट एंड रन का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो लोगों की आंखें नम हो गई. परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार दम्पत्ति का बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शवों को परिजनों को सौंपकर. तीजकी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान पूरे इलाके में शोक की लहर रही. परिजनों और मोहल्लेवासियों की आंखें नम थीं. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से विदाई दी गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है. परिजनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. हादसा रविवार रात को उस समय हुआ, जब शिवाजी पार्क निवासी सतीश सिंह विजयवर्गीय और उनकी पत्नी पिंकी विजय मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी बाइक को टी-पॉइंट पर जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी.
थाना शिवाजी पार्क के एएसआई दयाराम ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक अपूर्व जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाया. लेकिन बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया. हादसे का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है. जिसकी जांच की जा रही है.
हादसे वाली जगह पर बुधवार को प्रशासन ने स्पीड ब्रेकर बनवा दिए हैं ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो. फिलहाल पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया गया है.