सार्वजनिक पार्क की जमीन पर अतिक्रमण, दबंगों ने बनाया मकान

Alwar News: अलवर जिले के राम नगर कॉलोनी में 60 फुट रोड क्षेत्र के मोहल्लेवासी सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलेक्टर को पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

सार्वजनिक पार्क की जमीन पर अतिक्रमण, दबंगों ने बनाया मकान
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में राम नगर कॉलोनी में 60 फुट रोड क्षेत्र के मोहल्लेवासी सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

मोहल्लेवासियों के अनुसार, प्रभा स्कूल के सामने गली में स्थित पार्क की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है. जिसे रोकने के लिए कई बार शिकायतें करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. अवैध निर्माण करने वाले धमकियां देते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

श्री राम नगर कॉलोनी, 60 फुट नगर, प्रभा स्कूल के सामने वाली गली में खसरा नंबर 128 न्यू दाउदपुर गांव में आता है. इसमें यूआईटी द्वारा घोषित नक्शा के अनुसार प्लॉट नंबर 20, 21, 22, 23, 24 और 25 जो 6 प्लॉट यूआईटी द्वारा लेआउट नक्शे में पार्क के रूप में पारित किया हुआ था.

वर्तमान में इस भूमि पर लोगों द्वारा नाजायज कब्जा कर अतिक्रमण किया हुआ है. अब मकान बनाया जा रहा है. जब इसका विरोध किया जाता है, तो मारने की धमकी दी जाती है. अभी हाल ही में शुक्रवार की रात से मकान बनाने का काम किया गया.

शिकायत करने पर शनिवार को यूआईटी से कोई कर्मचारी आया, लेकिन वो भी खाना पूर्ति करके चले गए. रविवार को काम चलता रहा. अब वो मकान पटाव पर है. मकान निर्माण करने वाला परिवार विरोध करने पर गंदी-गंदी गालियां देता है.

दो दिन की छुट्टी को देखते हुए इन्होंने निर्माण कार्य किया. मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन को पत्र दिए गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला.

उनका आरोप है कि सप्ताहांत और छुट्टियों का फायदा उठाकर निर्माण कार्य जारी है. ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मनीष सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद रहे. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More