Alwar News: पूरे देश में भगवान जगन्नाथ विवाह रथ यात्रा शुरू हो चुकी है. राजस्थान के अलवर में 27 जून को सुबह बजे दूज पूजन कंगन डोरे बांधे गए. कंगन डोरा बांधने से पहले भगवान जगन्नाथ मंगल आरती गाई गई. इसके बाद भगवान जगन्नाथ और जानकी मैया को कंगन डोरे बांधे गए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर का सुप्रसिद्ध और जन-जन की आस्था का केंद्र जगन्नाथ भगवान का लक्खी मेला के लिए जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 23 जून को गणेश पूजन से शुरू हो गया. मंदिर में रोजाना भजन कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं.
मंदिर के महंत राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि 27 जून को सुबह बजे दूज पूजन कंगन डोरे बांधे गए. उन्होंने बताया कि सुबह मंगला आरती होने के बाद मंदिर में महिलाएं गीत गा रही हैं. महिला श्रद्धालुओं ने यहां भाव विभोर नृत्य किया. और 11 ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण द्वारा उनका अभिषेक किया गया. हल्दी की रस्म की गई. भगवान को पीले वस्त्र पहनाये गए.
कंगन डोरा बांधने से पहले भगवान जगन्नाथ मंगल आरती गाई गई. इसके बाद भगवान जगन्नाथ और जानकी मैया को कंगन डोरे बांधे गए. जिस तरीके से शादी विवाह की रस्में शुरू होती हैं. इस तरह भगवान जगन्नाथ और जानकी माता की विवाह की रचना शुरू हो गई है.
महेंद्र राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 30 जून को प्रातः 6:00 बजे अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा और 3 जुलाई को प्रातः 6:00 बजे अखंड कीर्तन का समापन होगा. दोपहर में झांकी सजाई जाएगी और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा और शाम को 6:00 बजे सीताराम जी की सवारी अलवर की सुभाष चौक से शुरू होगी, जो अलवर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई कार्यक्रम स्थल रूपबास जी पहुंचेगी.
रथ को रंग रोगन करके पूर्ण साज-सज्जा से श्रृंगारित किया गया. जगन्नाथ जी के रथ को लाल, पीले एवं नीले रंग के वस्त्रों एवं विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी फूल मालाओं से सजाया गया. रथ के द्वारपाल जय एवं विजय सहित काम, क्रोध, मद, लोभ के प्रतीक चार अश्व शंख, बलाहक, श्वेत एवं हरिदाअश्व नामक सफेद घोड़े भी नवीन रंग रोगन से आल्हादित होकर शोभा बढ़ा रहे थे.
इसी तरह 4 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शुरू होगी. जो 6:30 बजे सुभाष चौक जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी .और शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई रूपबास पहुंचेगी. रथ यात्रा के दौरान जीवंत झांकियां चलेगी. ढोल नगाड़े अखाड़ा करतब करते साथ चलेगा. इस रथ यात्रा को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ता है. साथ ही दिल्ली हरियाणा यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों के लोग साक्षी बनेंगे.